Tuesday, February 17, 2026

नाथ चौहान फलीचड़ा परिवार द्वितीय स्नेह मिलन समारोह, चौहानो का गुड़ा

नाथ चौहान फलीचड़ा परिवार द्वितीय स्नेह मिलन समारोह, चौहानो का गुड़ा

दिंनाक : 10/11/2024 : चौहानों का गुड़ा में नाथ चौहान फलीचड़ा परिवार द्वारा आयोजित परिवारिक बैठक की शुरुआत माँ आशापुरा और महाराणा प्रताप स्मारक पर माल्यार्पण के साथ की गई। राव साहब देवेंद्र नाथ जी फलीचड़ा ने हमें हमारी प्रमुख धरोहर और वंशावली का मार्गदर्शन देते हुए हमारे गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्रदान की। इस आयोजन में नाथ चौहान के 18 ठिकानों के ठाकुर साब और 500 से अधिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, कुरीतियों के उन्मूलन, और क्षत्रिय संस्कारों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष गणपत नाथ जी चौहान (टिलोरा) ने सती माता मंदिर निर्माण की जानकारी दी। नाथ चौहान परिवार द्वारा ग्राम चौहानो का गुड़ा में यह एक सफल आयोजन रहा, और आगामी बैठक टिलोरा में रखने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *